एनटीपीसी तालचेर कनिहा में हिंदी पखवाडा 2020 का आयोजन

virtual

Bureau,Odishabarta

TALCHER:एन टी पी सी तालचेर कनिहा में राजभाषा अनुभाग द्वारा हिंदी पखवाड़ा 2020 का आयोजन ज़ोरों शोरों से चल रहा है। कोविड-19 के चलते सोशल डिटसनसिंग को ध्यान में रखते हुए, सभी प्रतियोगिताएं ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर की जा रहीं हैं। सामाजिक दूरी के प्रकाश में, हिंदी पखवाड़ा का शुभारंभ 1 सितम्बर को शपथ समारोह से किया गया जिसमें महाप्रबंधक प्रभारी, श्री सुदीप नाग ने अन्य कर्मचारियों के साथ शपथ ग्रहण करते हुए हिन्दी के प्रयोग को बढ़ावा देने का संकल्प लिया |

स्टेशन में हिंदी पखवाड़ा 1 से 14 सितंबर, 2020 तक मनाया जा रहा है और इसमें वरिष्ठ कार्यपालकों, कर्मचारियों एवं गृहिणियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है | राजभाषा प्रश्नोत्तरी, रचनात्मक कहानी लेखन, निबंध लेखन, स्लोगन एवं कविता लेखन जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।